पीपलदा: कालीसिन्ध नदी पर नवनेरा एबरा बांध के 13 गेट खोलकर 2 लाख 95 हजार क्यूसेक पानी की निकासी, इटावा में नदी-नाले उफान
Pipalda, Kota | Jul 28, 2025 जिले के पीपल्दा क्षेत्र में काली सिंध नदी पर बने नवनेरा एबरा डेम के 13 गेट खोलकर 2 लाख 95 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। नवनेरा एबरा बांध के अधिशासी अभियंता मनोज शर्मा ने सोमवार सुबह 10 बजे बताया कि लगातार बारिश से बांध में पानी की आवक होने से पानी की निकासी लगातार की जा रही है। वही इटावा व बूढादीत पुलिस ने लोगो से अपील की है कि वह नदी के किनारे न