सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के बटवानी गांव में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को बताया गया कि बटवानी निवासी बालकिशन बघेल ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही लखनवाड़ा पुलिस जांच में जुट गई है।