बस्ती: चैसार गांव में कुएं में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
Basti, Basti | Jan 4, 2026 बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम चैसार में युवक का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। प्राइमरी स्कूल के पीछे और शिव मंदिर के पास बने कुएं में शव देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची रुधौली पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई, जिसकी पहचान वीरेंद्र पुत्र राम सवारे के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार वीरेंद्र 30 दिसंबर से लापता था।