सीकर जिला मुख्यालय स्थित जैन भवन में बुधवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक रतन जलधारी ने की इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।