फिरोज़ाबाद: गांव मिलक भट्टा के एक शख्स की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या, मोहल्ले के दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव मिलक भट्टा के पास एक शक्स की लाश को पुलिस ने बरामद किया है। मृतक शक्स की पहचान सेलई निवासी चन्दन सिंह के रूप में हुयी है। वही परिजनों की माने तो मोहल्ले के ही दो नामजद लोग बुलाकर ले गए थे। गर्दन काटकर हत्या की गयी है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।