चूरू: रामसरा तिराहा पर तेज रफ्तार बोलेरो केम्पर की टक्कर से युवक का पैर कटा, 19 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Mar 31, 2026 चूरू शहर के रामसरा तिराहा के पास तेज गति से आ रही बोलेरो कैम्पर की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके चलते उसका दाहिना पैर काटना पड़ा। घटना के 19 दिन बाद पीड़ित ने पुलिस थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। सदर थाना पुलिस से मंगलवार दोपहर 3 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 20 निवासी 39 वर्षीय जितेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी।