रावतभाटा: रावतभाटा में आवारा सांडों का तांडव, रात की खामोशी चीरती भिड़ंत से व्यापारी सहमे, वाहनों को हुआ भारी नुकसान
रावतभाटा के नया बाजार क्षेत्र में शनिवार रात अचानक दो सांड आमने-सामने भिड़ पड़े। देखते ही देखते उनकी जबर्दस्त लड़ाई ने बाजार में हड़कंप मचा दिया। वहां खड़े वाहन उनकी चपेट में आ गए, जिनमें एक कार और तीन मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुईं। घटना को देखकर लोग इधर-उधर भागते नजर आए। व्यापारी मनीष सेन ने शनिवार रात 10 बजे बताया कि आए दिन आवारा पशुओं की वजह से लोगों की ज