शाजापुर: मझानिया गांव से तिलभंडेश्वर महादेव से बड़ी संख्या में कलश लेकर मंगलनाथ महादेव मंदिर पहुंची महिलाएँ, किया जलाभिषेक
मझानीया गांव के तिलभंडेश्वर महादेव से बड़ी संख्या में कलश यात्रा लेकर महिलाएं क्षेत्र की खुशहाली की मनोकामना लेकर प्राचीन मंगलनाथ महादेव मंदिर पहुंची और विधि विधान से पूजन अर्चन कर श्रद्धा पूर्वक मंगलनाथ भगवान का जलाभिषेक किया ।इसके पूर्व रास्ते पर महिलाएं डीजे पर बज रहे भजनों पर भक्ति में लीन नाचते झमते महादेव का जयकारा लगाते हुए पहुंची।