सोनाहातु: विधायक सुदेश महतो ने तमाड़ व सोनाहातू क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से की बात
विधायक सुदेश कुमार महतो ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ संजय श्रीवास्तव के साथ कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में बैठक की। इस दौरान सुदेश कुमार महतो ने डॉ संजय श्रीवास्तव के साथ सिल्ली और तमाड़ क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात एवं जन-धन हानि से बचाव के लिए सभी उपायों और सुझावों पर मंथन किया।