जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में शाम करीब 4 बजे खलिहान में भीषण आग लग गई। आग में किसान बिनय कुमार सिंह का 3 बीघा खेत का धान की नेवारी और 2 बीघा तैयार धान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।