मुज़फ्फरनगर: रोब ग़ालिब करने को लेकर युवक ने की हवाई फायरिंग, अवैध तमंचे से फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस युवक की तलाश में जुटी
जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत कॉलोनी के पास एक फॉर्म में युवक द्वारा तमंचे से हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक खुलेआम तमंचा लहराते हुए फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है और युवक की तलाश शुरू कर दी है।