देवबंद: नानौता पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बलकटी बरामद
सहारनपुर के थाना नानौता पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 31 मार्च 2026 को गांव गुडम्ब निवासी डिम्पल पुत्र ऋषिपाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था।