महोली: महोली में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल
Maholi, Sitapur | Sep 17, 2025 जनपद के महोली थाना क्षेत्र के महोली इलाके में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने एक बाइक को अचानक जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवारी युवा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया है।