फरीदपुर: फरीदपुर पुलिस ने अवैध खनन करते हुए लोडर और ट्रैक्टर-ट्राली को किया ज़ब्त
फरीदपुर थाना पुलिस ने अवैध खनन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है थाना पुलिस ने मंगलवार समय लगभग शाम के 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताया अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मैगी नंगला मैं हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए लोडर और ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है। पुलिस का अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा लगातार कसना जारी रहेगा।