नौतनवा: नौतनवां थाना क्षेत्र में छात्रा को लेकर शिक्षक हुआ फरार, छात्रा के पिता ने पुलिस से की शिकायत
नौतनवां थाना क्षेत्र में गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक अपने ही स्कूल की कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा को भगा ले गया। छात्रा के पिता ने शिक्षक व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी शिक्षक व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।