परसिया: पारासिया: बरारिया में खेत जा रहे युवक को सांप ने डंसा, मेड के पास बैठा था सांप
मौसम खुलने और तेज धूप पडने से सांप निकलने की घटनाएं बढ गई है। गुरुवार को 4 बजे न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के बरारिया में युवक को सांप ने डंस लिया। युवक अपनी मां और पत्नी के साथ खेत जा रहा था। इसी दौरान उसे पैर में सांप ने डंस लिया। उसे परासिया अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छिंदवाडा रिफर कर दिया गया। युवक अंकित डेहरिया बरारिया का निवासी है।