पीलीभीत: लक्ष्मीपुर खेत में यूकेलिप्टस पेड़ काटने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी मदनलाल ने खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शुक्रवार सुबह दस बजे मदनलाल ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में करीब 400 यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए थे। आरोप है कि 25 जनवरी 2026 को रामबहादुर ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर इन पेड़ों को काटकर नष्ट कर दिया।