मनिहारी नयाटोला में अलाव सेंकने के दौरान महिला झुलस गयी। यह मामला शाम छह बजे का है। पीड़िता को इलाज के लिए मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल , पीड़िता का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।