भरतपुर: गंगा मंदिर के पास से हटाया गया स्थाई अतिक्रमण
भरतपुर के ऐतिहासिक प्राचीन गंगा मन्दिर के नैसर्गिक व पुराने स्वरूप को वापस स्थापित करने के लिए मंदिर के चारो तरफ दुकानदारों के द्वारा टिन शेड और दीवार लगा किये गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों का हुजूम मौके पर इकट्ठा हो गया।