बीना: खिमलासा रोड आईटीआई के पास तेज रफ्तार डंपर ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, दर्जनभर से ज्यादा मजदूर घायल
Bina, Sagar | Oct 15, 2025 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत खिमलासा रोड आईटीआई के पास तेज रफ्तार डंपर ने मजदूरों से भरे ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी।कि ट्रॉली में मौजूद बड़ी संख्या में मजदूर घायल हो गए जिनमें महिलाएं एवं बच्चे बच्चियों भी शामिल हैं। घायल मजदूरों का सिविल अस्पताल में उपचार जारी है वहीं कुछ मजदूरों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया।