इंदौर: MIG थाना क्षेत्र के देवनगर में मूक-बधिर युवती के साथ एक व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | Apr 6, 2025 इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के देव नगर में अपने चाचा के घर पर रहने आई एक मूक बधिर युवती के साथ पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे खंडवा निवासी मजदूर के द्वारा उसे अपने साथ ले जाया गया। जहां पर आरोपी के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की है। जिसमें पुलिस के द्वारा शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है।