इंदौर: शासकीय नौकरी का झांसा देकर महिला से हुई लाखों की ठगी, आरोपी के विरुद्ध बाणगंगा थाने में दर्ज हुआ मामला
Indore, Indore | Apr 6, 2025 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले अर्जुन नामक व्यक्ति ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कमल सिंह नामक व्यक्ति ने 3 लाख रुपए से अधिक की राशि ले ली। लेकिन कोई सरकारी नौकरी नहीं लगी थी। जिसमें फरियादी की शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कमल के खिलाफ केस दर्ज किया।