इंदौर: धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, जावरा कंपाउंड स्थित पार्टी के संभागीय कार्यालय पर फहराया गया पार्टी का झंडा
Indore, Indore | Apr 6, 2025 भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जावरा कंपाउंड स्थित पार्टी के संभागीय कार्यालय पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का ध्वज फहराया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल तक पार्टी के लगातार कार्यक्रम और गतिविधियां चलेंगी। जिसकी जानकारी नगर अध्यक्ष द्वारा दी गई।