जमुई: सिमरा गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 10 लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 16, 2024 सिमरा गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर लाठी- डंडे व तेज धार हथियार चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से आठ लोग तो दूसरे पक्ष से दो लोग यानि कुल 10 लोग घायल हो गए। दोनो पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।