जौनपुर: घनश्यामपुर पुलिस चौकी के सिपाही का पैसा लेते दीवान का वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड, CO को मिली जांच
घनश्यामपुर पुलिस चौकी पर तैनात एक पुलिस कर्मी का घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ ने मंगलवार को आरोपी पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एस पी ने इस मामले की जांच सीओ बदलापुर देवेश कुमार सिंह को दी है। इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।