भिंड जिले के अटेर क्षेत्र के ग्राम खिपोना में बुधवार देर रातउस समय हड़कंप मच गया, जब बस्ती के भीतर अचानकएक मगरमच्छ घुस आया। नींद में सो रहे ग्रामीणों में इससेअफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और वनविभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकरकरीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षितपकड़ लिया और वापस चंबल नदी में छोड़ दिया।