उज्जैन के शिप्रा तट स्थित रणजीत हनुमान मंदिर के सामने श्री रामनाथ जी सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार 9 बजे से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस निशुल्क आयोजन में उज्जैन और आसपास के जिलों से आए 16 जोड़ों ने सात फेरे लेकर विवाह संस्कार पूरे किए।समारोह में शहर और अखाड़ों के कई संत-महंत मौजूद रहे।