नुआंव: प्रखंड मुख्यालय में आगामी 10 फरवरी से चलाए जाने वाले एमडीए कार्यक्रम को लेकर आयोजित हुआ एकदिवसीय प्रशिक्षण
Nuaon, Kaimur | Feb 9, 2025 जानकारी के अनुसार प्रखंड में आगामी 10 फरवरी से चलाए जाने वाले एमडीए राउंड को लेकर प्रखंड मुख्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया ताकि एमडीए राउंड को प्रभावित संचालन कराया जा सके। प्रशिक्षण में पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि अविनाश त्रिपाठी द्वारा फाइलेरिया रोग एवं उनके लक्षण, बचाव व उपचार पर विस्तार से चर्चा की गई।