रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा एवं हनुमान प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष के अवसर पर सोमवार की रात्रि 11:00 के लगभग थाना ढेबरूआ क्षेत्र के औरहवा में हनुमान महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेकर रामलाल की आरती कर इसका शुभारंभ किया है।