पोकरण: रामनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर नाथ जी के धुणे पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, वैदिक मंत्रोच्चार से की पूजा
क्षेत्र के प्रसिद्ध संत श्री श्री 1008 रामनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर मालियों के बस में स्थित रामनाथ धूने पर बुधवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाधि पर वैदिक मंत्र कर के साथ अभिषेक किया गया। पंडित मांगीलाल ओझा व महावीर ओझा के सानिध्य में वेदपाठी ब्राह्मणों ने वेद मंत्र कर के साथ मुख्य यजमान किशन सिंह के सानिध्य में रामनाथ की समाधि पर पूजा की।