पोकरण: जोधपुर रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस में नमो उत्सव कार्यकर्ता सम्मेलन में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे शिरकत
22 मार्च को जोधपुर रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस में नमो उत्सव कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आएंगे। जल शक्ति मंत्री के पोकरण दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। वही पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित सांकड़ा प्रधान भगवत सिंह तंवर ने तैयारीया अभी से शुरू कर दी है।