पोकरण: रामदेवरा में आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक महंत प्रताप पुरी रहे मौजूद
मंगलवार को रामदेवरा कस्बे में आदर्श विद्या मंदिर में पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी महाराज के मुख्य अतिथि व उप सरपंच खेम सिंह की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आदर्श विद्या मंदिर शिक्षा और संस्कार की जननी है, विद्या मंदिरों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भारत का भविष्य है ।