भिवानी: जेल में बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पुलिस जुटी जांच में
गांव हेतमपुरा निवासी 52 वर्षीय सोमबीर का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, जिसमें खर्च के केस में वह जिला कारागार में बंद था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को अचानक ही उसकी बुखार होने के कारण तबीयत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।