भिवानी: मानसिक रूप से परेशान युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन पुलिस जुटी जांच में
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला निवासी 28 वर्षीय संजय हाल बैंक कालोनी में अपने परिवार सहित किराये के मकान में रहता था। उसके पिता ध्यानसिंह ने बताया कि करीब चार साल संजय की शादी हुई थी, जोकि एक बेटे का पिता है। कुछ समय से उसके बेटे संजय और उसकी पुत्रवधु में मनमुटाव चल रहा था, जिसके कारण उसकी पुत्रवधु अपने मायके चली गई थी। इसकी वजह से संजय काफी परेशान रहता था।