भिवानी: दुकान में सामान लेने गई किशोरी लापता, अपहरण का केस दर्ज
जैन चौक पुलिस चाैकी को दी शिकायत में कमला नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 12वीं में पढ़ती है। वह गली की दुकान में सामान लेने के लिए गई थी। लेकिन र वापस घर नहीं लौटी। स्वजन ने इस संभव जगह पर उसकी तलाश की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसके बाद स्वजन ने पुलिस को दी शिकायत दी। पुलिस ने अपहरण से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया