भिवानी: आजीवन कारावास के सजायाफ्ता की जेल में मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शुरू की आगामी कार्रवाई
सिरसा जिले के शाह सतनाम नगर निवासी 73 वर्षीय कृष्ण पुत्र भगवानदास संगीन अपराध के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसे वर्ष 2021 में अंबाला की जेल से भिवानी जिला कारागार में भेजा गया था। जानकारी के अनुसार वह बुखार से ग्रस्त था, जिसे जेल में बने अस्पताल में दवाई भी दिलाई गई थी। मंगलवार को अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ गई।