शिकोहाबाद: नगर के मैंन रोड पर बुजुर्ग पर हमला करने वाला सांड पकड़ा गया, नगर पालिका की कार्रवाई से लोगों ने राहत ली
मैंन रोड पर शुक्रवार शाम एक बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल करने वाले आक्रामक सांड को शनिवार को नगर पालिका की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया।बता दें कि गजाधर गली निवासी 65 वर्षीय विष्णु दिवाकर पर सांड ने अचानक हमला कर उन्हें हवा में उछाल दिया था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। घटना के बाद से ही बाजार में दहशत का माहौल था। च