रायपुर: रायपुर में चोरी-छिपे चल रहे सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, 3 सट्टा खाईवाल गिरफ्तार
रायपुर कस्बा सहित क्षेत्र में चोरी-छिपे चल रहे सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गुरुवार को दोपहर बारह (12:00) बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि रायपुर में चोरी-छिपे चल रहे जुएं-सट्टे के खिलाफ रायपुर थाने के आसूचना अधिकारी कांसीटेबल मुकेश कुमार ने आसूचना संकलन की।