नदबई के रेलवे फाटक के पास अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित क्षार-सूत्र चिकित्सा शिविर में इलाज के लिए मरीजों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। शिविर प्रभारी धारा सिंह ने बताया कि दोपहर 1 बजे तक ओपीडी में विभिन्न रोगों से पीड़ित करीब 200 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। जांच के बाद रोगियों को आवश्यक उपचार के साथ दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।