बडोनी: ग्राम नेकोरा में करंट लगने से किशोर की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत, बड़ोनी पुलिस ने किया मर्ग कायम
Badoni, Datia | Jun 14, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के ग्राम नेकोरा में एक किशोर करंट लगने झुलस गया था जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसको लेकर बड़ोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है शुक्रवार की शाम 5 बजे पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय मृतक किशोर गिर्राज पुत्र बालकिशुन रावत अपने खेत पर जा रहा था तभी वह रास्ते मे डलें विद्युत लाइन के तार की चपेट में आ गया था।