कोडरमा: कोडरमा में झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर रन फॉर झारखंड का आयोजन
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंगलवार को 8 बजे जिला प्रशासन की ओर से रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ऋतुराज ने महाराणा प्रताप चौक से कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।