रैपुरा पेट्रोल पंप के पास आज शनिवार की शाम 4:00 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक सुरेश पुत्र दीनबंधु निवासी गिरधारा पुरवा घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि सुरेश बोड़ीपोखरी चौराहा से गिरधारा पुरवा जा रहा था,तभी पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया। वहीं घायल सुरेश को रैपुरा सीएचसी से रेफर किये जाने पर परिजनों जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।