पीलीभीत: हजारा अधवने पुल के पास पुलिस ने 4.83 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हजारा थाना क्षेत्र के गांव राघवपुरी निवासी गुरचरन सिंह उर्फ चन्ना पुत्र कल्याण सिंह को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अधवने पुल के पास से 4.83 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा उक्त व्यक्ति के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।