सैदपुर: भद्रसेन में 70 वर्ष पुराने शिव मंदिर की 5 दिन पूर्व तोड़ी गई प्रतिमा, मंदिर निर्माण कार्य रोका गया, कोतवाल ने समझाया
सैदपुर थानाक्षेत्र के भद्रसेन गांव में में स्थित लगभग 7 दशक पुराने मंदिर के पुनरोद्धार के दौरान अराजक तत्वों ने बीते दिनों भगवान शिव की प्रतिमा को तोड़ दिया। जिसके बाद मंदिर निर्माण में सहयोग कर रहे गांव निवासी भयंकर सिंह यादव ने थाने में शिकायती पत्र दिया। जिस पर गांव के अन्य श्रद्धालुओं ने भी हस्ताक्षर किया है।