औरैया: तिलक नगर स्थित पुरानी नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला में अंगद-रावण संवाद व लक्ष्मण शक्ति का किया गया मंचन
शहर के मोहल्ला तिलक नगर स्थित पुराने नुमाइश मैदान में गुरुवार देर रात्रि रामलीला का आयोजन प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद अंगद रावण संवाद एवं लक्ष्मण शक्ति का मंचन कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया। आए हुए कलाकारों द्वारा अपनी सुंदर प्रस्तुतियां पेश की गई। यह कार्यक्रम शुक्रवार की सुबह 4 बजे तक चलता रहा।