कांकेर: जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में 84 आवेदन मिले, DM ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए दिए निर्देश
Kanker, Kanker | Oct 8, 2024 जिला जनसंपर्क विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि कांकेर कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज दोपहर १ बजे जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए।