कांकेर: अरौद गांव के दुर्गा मंदिर में जल रहे आस्था जोत का तेल पी गया भालू
Kanker, Kanker | Oct 8, 2024 कांकेर वन मंडल में भालूओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। भालू अब घरों के बाद नवरात्री में मंदिरों को अपना निशाना बना रहा है। सोमवार की रात लगभग 11 बजे अरौद गांव के दुर्गा मंदिर में जल रहे आस्था जोत के तेल को भालू पी गया है। जोत मंदिर में जलाया जा रहा है पर भालू ने उस घर के छत को तोड़कर अंदर घुसा और जोत जल रहे तेल को पी गया।