मसलिया: मसलिया प्रखंड क्षेत्र में माताओं ने संतान की सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला जीमूतवाहन व्रत
Masalia, Dumka | Sep 14, 2025 रविवार 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार मसलिया प्रखंड क्षेत्र में जितिया पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को पर्व के दूसरे दिन प्रखंड की विभिन्न पंचायतों की महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भ्रमण के लिए निकलीं। निर्जला व्रत धारण किए श्रद्धालु माताओं ने बताया कि वे अपने पुत्रों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से यह व्रत करती हैं...