बदायूं: जहरखुरानी गिरोह का शिकार युवक महिला अस्पताल के पास मिला, पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया
Budaun, Budaun | Sep 15, 2025 जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के अगरास गांव के रहने वाले 28 वर्षीय रनबीर पुत्र छोटेलाल दिल्ली में रहकर वेल्डिंग का कार्य करता है। कल रात में वह दिल्ली से रोडवेज बस में बैठकर अपने घर आ रहा था। कि रास्ते में जहर खुरानी गिरोह का शिकार बन गया। जहर खुरानी गिरोह के लोगों ने उसका सामान और नकदी भी छीन ली। वहीं पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।