राजसमंद: पोते पर दादा-दादी को प्रताड़ित करने का आरोप: 'बुजुर्गों का सहारा बनने की जगह, जिंदगी की दुश्वारियां बढ़ा रहा'
राजनगर थाना क्षेत्र के बोरज गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वृद्ध दंपति ने अपने ही पोते नेकाराम पुत्र स्वर्गीय नीजीराम भील पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दंपति का कहना है कि जिस पोते का उन्होंने बचपन से पालन-पोषण किया और सहारा दिया, वही अब उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है, भरण-पोषण से इनकार कर रहा है और जान से मारने की धमकिय।